Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : प्रथम चरण में यूपी की 8 सीटों पर आज से नामांकन शुरू

Lok Sabha Elections 2024: Nomination starts from today on 8 seats of UP

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी होगा। इसके लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। इस प्रथम चरण में 1.43 मतदाता भाग लेंगे।

यूपी की 8 सीटों पर आज से नामांकन शुरू

यूपी में 20 मार्च से चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को यह बताया था की प्रथम चरण की 8 लोकसभा सीटों के लिए बुधवार को निर्वाचन की सूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद इन क्षेत्रों में नामांकन की भी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11:00 से बजे तक होगी।

प्रथम चरण में कुल मतदाता 1.43 करोड़

इस प्रथम चरण में सहारनपुर, कैराना, मिज्जफरनगर, बिजनौर, नगीना सुरक्षित, मुरादाबाद, रामपुरवा पीलीभीत शामिल हैं। इन सीटों पर नामांकन भरने की अंतिम तारीख 27 मार्च है प्रथम चरण में कुल मतदाता 1.43 करोड़ है, जिसमें से 76.23 लाख पुरुष है और 67.14 लाख महिलाएं तथा 824 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 7693 कुल मतदान केंद्र हैं और 14,842 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

सामान्य श्रेणी के प्रत्याशी को ₹25000 देने होंगे

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सामान्य श्रेणी के प्रत्याशी को ₹25000 देने होंगे और एससी-एसटी वर्ग के प्रत्याशी को 12,500 जमानत राशि जमा करनी होगी। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के प्रत्याशियों को निर्वाचन क्षेत्र का 1 मतदाता प्रस्तावक के रूप में होगा और पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशियों को 10 प्रस्तावकों की आवश्यकता की जरूरत होगी।

Exit mobile version