Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : आज जारी होगी अधिसूचना, पहले चरण में 21 राज्यों की सीटों का होगा नामांकन

Lok Sabha Elections 2024: Notification will be issued today, nomination for seats of 21 states will be done in the first phase.

नई दिल्ली (भारत). आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी की जाएगी। इस चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होने वाले हैं। इन सीटों पर 27 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च तक की जाएगी। 30 मार्च तक नाम वापस भी लिए जा सकेंगे। बिहार में होली के चलने के कारण नामांकन पत्र 28 मार्च तक दाखिल किए जा सकते हैं।

पहले चरण के लिए नामांकन

पहले चरण के लिए उम्मीदवारों का नामांकन सबसे ज्यादा तमिलनाडु की 39 सीटों पर होगा। इसी के साथ ही राजस्थान की 12 सीटों पर, मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर, उत्तराखंड और महाराष्ट्र की 5-5 सीटों पर, बिहार की 4 सीटों पर, पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर व मेघालय की 2-2 सीटों पर, मिजोरम, नागालैंड, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, पांडिचेरी, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा की 1-1- सीटों पर नामांकन होगा।

Exit mobile version