Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : पीएम मोदी ने आज वाराणसी से भरा नामांकन, कन्वेंशन सेंटर में बैठक

Lok Sabha Elections 2024: PM Modi filed nomination from Varanasi today, meeting in convention center

वाराणसी (उत्तर प्रदेश). 2024 के चल रहे लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान हो चुका है। अब पांचवें चरण के लिए मतदान होना बाकी है। इसलिए सभी राजनीतिक दल अपना प्रचार-प्रसार करने में तेजी से जुटे हुए हैं।

पीएम मोदी आज वाराणसी से करेंगे नामांकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह के 11:00 बजे के समय में उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले उन्होंने 10:00 बजे के समय में काल भैरव के दर्शन पूजन कर विजयश्री का आशीर्वाद लिया। बीजेपी की तरफ से जारी किए गए पीएम मोदी के कार्यक्रम के अनुसार, आज वह दोपहर 3:30 झारखंड के कोडरमा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए जाएंगे।

पीएम मोदी ने नामांकन का भरा पर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी की लोकसभा सीट पर तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसी के साथ ही उनके चेहरे पर उत्साह देखने को मिला है। नामांकन करने के बाद वह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी आयोजित करेंगे। सभी दिग्गज भाजपा के नेता कन्वेंशन सेंटर पहुंचने लगे हैं।

कन्वेंशन सेंटर में बैठक

वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी जिला/अधिकारी एस राजलिंगम के समक्ष प्रधानमंत्री मोदी ने अपना नामांकन पर्चा भर दिया है। कन्वेंशन सेंटर में जो बैठक आयोजित होगी, उसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी और जीत के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

Exit mobile version