Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : रायबरेली चुनाव प्रसार में खर्च करने के मामले में राहुल गांधी दिनेश सिंह से हुए पीछे

Lok Sabha Elections 2024: Rahul Gandhi lags behind Dinesh Singh in the matter of spending on Rae Bareli election campaign.

रायबरेली (उत्तर प्रदेश). लोकसभा के चुनाव प्रचार में खर्च करने के लिए बराबर आगे बढ़ते रहें भाजपा के प्रत्याशी दिनेश सिंह अंतिम दिन तक भी पीछे नहीं हटे हैं। मतदान से एक दिन पहले तक उन्होंने चुनाव प्रसार खर्च करने में उन्होंने राहुल गांधी को भी 5 लाख से पीछे छोड़ दिया है। राहुल गांधी ने यहां पर चुनाव प्रसार में 40.68 लाख रुपए खर्च किए, तो वही दिनेश सिंह ने 45.63 खर्च किए हैं। बसपा के प्रत्याशी के अलावा कोई भी प्रत्याशी लाख का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है। बसपा के प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव ने 2.63 लाख रुपए का चुनाव प्रचार खर्च किया है।

अंतिम समय सीमा 95 लाख रुपए तय

लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी के लिए खर्च करने की अंतिम समय सीमा 95 लाख रुपए तय कर दी गयी थी। कोई भी प्रत्याशी इस जादुई अंक को पाने में सफल नहीं रहा। चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों ने अपनी ओर से खर्च करने में कोई कसर नहीं छोड़ी होगी, लेकिन लिखित की गई सीमा की आधी धनराशि भी खर्च नहीं की गई है।

Exit mobile version