Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : बिहार में बोले राहुल गांधी- हमारी सरकार बनते ही गरीबों को मिलेगा 1-1 लाख

Lok Sabha Elections 2024: Rahul Gandhi said in Bihar - The poor will get Rs 1 lakh each as soon as our government is formed.

पटना (बिहार). कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चीन और पाकिस्तान की बातें होती हैं। उसके बाद अंबानी की शादी वाली बातें होती हैं, लेकिन मजदूरों के मुद्दे पर कोई बात ही नहीं करना चाहता है। गरीब गरीब होते जा रहे हैं और अमीर अमीर ही होते जाएं रहे हैं। देश में सिर्फ 25 से 30 लोग ही अमीर बन रहे हैं, जबकि करोड़ों लोग गरीबी में दबे हुए पड़े हैं। देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर आ गई है। अगर कांग्रेस की सरकार बनती है, तो वह इन सभी समस्याओं को एक झटके में ठीक कर देगी।

हमारी सरकार बनते ही गरीबों को मिलेगा 1-1 लाख

राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले हमारा यह काम होगा कि हम करोड़ो लखपति बनाने जा रहे हैं। हर गांव और हर शहर में गरीबों की लिस्ट बनाई जाएगी। इस देश में गरीबी रेखा से नीचे पड़े हुए हैं, उसका नाम लिस्ट में जोड़ा जाएगा। हर परिवार से एक महिला का नाम जरुर लिया जाएगा। 4 जून को इंडी-गठबंधन की सरकार बनते ही 5 जुलाई को करोड़ों गरीबों के बैंक खातों में 1-1- लाख भेज दिया जाएगा। अगर मीडिया वाले कहते हैं तो 1 लाख की जगह 2 लाख भेज दिए जाएंगे।

Exit mobile version