Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : राहुल ने अमेठी में बोला- यहां पहले था और अब भी रहूंगा

Lok Sabha Elections 2024: Rahul said in Amethi – Was here earlier and will be here even now

अमेठी (उत्तर प्रदेश). शुक्रवार के दिन कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक साथ मंच पर देखे गए। यहां नंद-महर धाम के मैदान में दोनों नेताओं ने युवाओं किसानों और महिलाओं को चुनावी रणनीति में साधने की पूरी कोशिश की।

राहुल ने अमेठी में बोला- यहां पहले था और अब भी रहूंगा

रायबरेली की लोकसभा सीट से राहुल गांधी पूरे फोकस के साथ आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। 28 मिनट में उन्होंने 40 बार अमेठी का नाम लिया। राहुल गांधी ने हर तरह से अपनी अमेठी को दर्शाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि यह मत समझिए मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं। मैं आपका हूं अमेठी का हूं पहले था और अब भी रहूंगा।

लगातार 3 बार राहुल गांधी अमेठी से चुनाव जीते

सोनिया गांधी साल 1999 में अमेठी से राजनीतिक रण में उतरी थी। वर्ष 2004 में उन्होंने यहां की बागडोर को राहुल गांधी का सौंप दी थी। वर्ष 2004 से लेकर 2009 और 2014 में लगातार तीन बार राहुल गांधी यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को भाजपा के स्मृति जुबिन ईरानी ने 55,000 वोटो के अंतर से हरा दिया था। चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी अमेठी सिर्फ 5 बार ही आ पाए हैं।

Exit mobile version