Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : ग्राम विकास मंत्री बोले- जनसंख्या नियंत्रण पर बनेगा कानून

Lok Sabha Elections 2024: Rural Development Minister said - Law will be made on population control

नई दिल्ली (भारत). लोकसभा के अंतिम चरण का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है। वैसे-वैसे ही चुनावी राजनीतिक पार्टियों की उत्साहना और तैयारियां तेज हो रही हैं। सोमवार के दिन सेवापुरी में देर रात विधानसभा के जनता बाजार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए, भारत सरकार के विकास मंत्री ने यह बताया कि मोदी जी का बनारस और उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में मोदी सरकार लाने के लिए लंका बज रहा है।

ग्राम विकास मंत्री बोले- जनसंख्या नियंत्रण पर बनेगा कानून

सरकार के विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने यह बताया कि अगर 400 सेट पहुंच जाती है, तो जनसंख्या नियंत्रण व कानून बनेगा। देश के अंदर लव जिहाद, वोट जिहाद मिट जाएगा। पूरे देश में एक लोकतंत्र मजबूती के साथ स्थापित होगा। कार्यक्रम संचालन कर्ता सुरेश कुमार सिंह के अलावा पूर्व मंत्री रघुनाथ मिश्रा, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, सुजीत सिंह टीका, खारपत्तू पटेल, गुलाब सिंह, शुभम सिंह, बैजनाथ पटेल आदि सभी लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

मोदी की राजनीति में दम

विपक्षी लोगों पर निशाना साधते हुए उन्होंने बताया कि संविधान बचाने के लिए नहीं, बल्कि परिवार को बचाने के लिए विपक्षी इकट्ठा हो रहे हैं। जैसे कभी इंग्लैंड का हम पर राज हुआ करता था। आज के समय में हम उस नीति को धक्का देकर अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच चुके हैं। यह सब मोदी जी के ही राजनीति का फल है।

 

Exit mobile version