लोकसभा चुनाव 2024 : सपा को झटका- सपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और कई लोग भाजपा में शामिल
सभी से आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव निशान कमल के बटन पर वोट देने के लिए कहा गया

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). गोसाईगंज विधानसभा में समाजवादी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लग गया है। रितेश पांडे और खब्बू तिवारी के नेतृत्व में सपा के व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष और कई लोगों ने भाजपा को ज्वाइन कर लिया है।
सपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और कई लोग भाजपा में शामिल
विधानसभा गोसाईगंज के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व चोर बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष, समाजवादी नेता अशोक अग्रहरि, राम अभिलाख अग्रहरि जी, बच्चू लाल अग्रहरि सोनू कसौधन डॉक्टर लालजी गुप्ता, प्रिंस कसौधन जी, मनु लाल जायसवाल, विपिन कुमार अग्रहरी, और उनके सभी साथियों को भाजपा का राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया। सभी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी गई। सभी से आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव निशान कमल के बटन पर वोट देने के लिए कहा गया। बताया गया की भारी बहुमत देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।
इस अवसर पर उपस्थित रहें लोग
इस अवसर पर लोकसभा अंबेडकर नगर पंचायत प्रत्याशी सांसद रितेश पांडे, विधायक रहे खब्बू तिवारी, वरिष्ठ भाजपा के नेता, समाजसेवी सियाराम सरार्फ, ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा जी, जिला पंचायत सदस्य सुनील राजपूत, जिला पंचायत सदस्य उदित सरार्फ, मंडल अध्यक्ष वीरभान सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी जी, राम दुलारे यादव, चेतराम गुप्ता, मायाराम वर्मा, मुन्नू लाल मोदनवाल, विशंभर दयाल कसौधन, आत्माराम, निखिल अग्रहरि, रोहित अग्रहरि, विशाल अग्रहरी, वैष्णव कांत अग्रहरि और बाजार के सभी प्रतिष्ठित व्यापारी तथा बंधु उपस्थित रहें।