Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने बनाया अशोक यादव को मोहनलालगंज सीट से चुनाव प्रभारी

Lok Sabha Elections 2024: SP made Ashok Yadav election in-charge from Mohanlalganj seat.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की लखनऊ इकाई के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव को मोहनलालगंज की सीट से लोकसभा प्रभारी बनाया है। लखनऊ के गुंमावा खेड़ा के रहने वाली अशोक यादव कई बार जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विभिन्न चुनावों के प्रभारी भी बनाये जा चुके हैं।

प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बूथ और सेक्टर की टीम तैयार करें

अशोक यादव को प्रभारी बनाए जाने के बाद अजय प्रताप बिन्नू, राजेश यादव, वीर बहादुर सिंह, मानसिंह पटेल, सुरेश रावत और डीपी रावत ने मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अशोक यादव की निगरानी में पार्टी मोहनलालगंज लोकसभा सीट जीतने में कामयाबी प्राप्त करेगी। प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम ने नवनियुक्ति प्रभारी अशोक यादव को कहा कि वह जल्द से जल्द बूथ और सेक्टर की टीम तैयार करें।

Exit mobile version