Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- गलत नीतियों के कारण 25 करोड़ युवा हुए बेरोजगार

Lok Sabha Elections 2024: Tejashwi Yadav targeted PM Modi, said - 25 crore youth became unemployed due to wrong policies.

मुजफ्फरपुर (बिहार). पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फिर से प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने यह बताया है कि प्रधानमंत्री की गलत नीतियों के कारण ही आज देश के 25 करोड़ युवा बेरोजगार हो चुके हैं। यानी की युवाओं की नौकरी करने की आधी उम्र खत्म हो गई है। इसका मतलब यहीं निकलता है कि वह बेरोजगार हो चुके हैं। उन सभी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। 25 करोड़ युवा एक मामूली संख्या नहीं है।

युवाओं को 22 साल की उम्र में ही मिल रही सेवानिवृत्ति

अग्निवीर योजना के माध्यम से सेवा में गए हुए युवाओं को 22 साल की उम्र में ही उनको सेवानिवृत्ति कर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद नीति बनाई थी, कि भाजपा में 75 साल की उम्र के बाद लोग मार्गदर्शन मंडली में चले जाएंगे। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी बनाई नीति के अनुसार, मार्गदर्शन मंडली में शामिल होकर चले जाएंगे।

भाजपा की विदाई के रह गए 3 हफ़्ते

मुजफ्फरपुर में तेजस्वी यादव कांग्रेस के प्रत्याशी अजय निषाद के पक्ष में वोट मांगने गए। तभी उन्होंने वहां पर यह बताया कि मुझे डॉक्टर ने दर्द की वजह से आराम करने को कहा है, लेकिन अगर हम आराम करेंगे तो भाजपा वाले कुछ भी खेला खेल देंगे। इसलिए भाजपा की विदाई के सिर्फ अब 3 हफ्ते ही रह गए हैं, इसलिए हम अभी आराम नहीं कर सकते हैं। मैंने अपने स्वास्थ्य को भी गांव पर लगा दिया है, ताकि देश में परिवर्तन हो और मोदी जी को हटाकर नई सरकार बनाने में सहायता किया जा सके।

Exit mobile version