Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का दौरा

xr:d:DAFZa2lduN0:4725,j:4079557217354909202,t:24031612

नई दिल्ली (भारत). देश में आज अंतिम और सातवें चरण की 8 राज्यों के 57 सीटों पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। सातवें चरण के दौरान ही वाराणसी में चुनाव आयोजित होगा। यह वह सीट है जहां से प्रधानमंत्री मोदी चुनाव लड़ रहें हैं। पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से अभिषेक बनर्जी हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का दौरा

2024 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में आयोजित किया गया है, जिसमें से 6 चरण हो चुके हैं। 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा। इसी चरण का आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोटिंग आयोजित होगी। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटें हैं, बिहार की आठ सीटें हैं, उड़ीसा की 6 सीटें हैं, झारखंड की तीन सीटें हैं, हिमाचल प्रदेश की चार सीटें हैं, पश्चिम बंगाल की नौ सीटें हैं, चंडीगढ़ की एक सीट शामिल है। एनडीए और इंडिया गठबंधन के लिए यह समय अंतिम है। यह दौर भी भारी होने वाला है।

 

Exit mobile version