नई दिल्ली (भारत). पूरे देश में चुनावी दौर के मौसम का समय बना हुआ है। अब तक 5 चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान आयोजित हो गए हैं। अभी कई राज्यों में मतदान आयोजित होंगे। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में 25 में को मतदान आयोजित होगा। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रचार के लिए अभियान तेज कर दिए हैं। वोट को साधने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अलग-अलग रैली और दौरा आयोजित कर रहे हैं। एक दूसरे के खिलाफ विरोधियों के बयान बाजी का भी सिलसिला चल रहा है।
दिल्ली में नेताओं की इस दिन होगी बड़ी-बड़ी रैलियां और दौरे
पंजाब में आखिरी चरण में मतदान बना है। आखिरी चरण में मतदान के बावजूद भी पंजाब के चुनावी अखाड़े में किस राजनीतिक दल का रुतबा देखने को मिलेगा अभी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पंजाब में सभी राजनीतिक दलों के लिए ज्यादा समय मिल पाया है, चाहे प्रत्याशी को तय करने के लिए समय हो या फिर राजनीतिक दांव लगाने या आजमाने का हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 मई को पंजाब में अपनी चुनावी रैली करने आ रहे हैं। 25 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और 24 मई को बसपा की सुप्रीमो मायावती पंजाब आ रही हैं। इसी के साथ ही 23 से लेकर 29 के बीच में कांग्रेस की 3 बड़ी रैलियां आयोजित होंगी। इस तीन रैली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता एक साथ एक मंच पर नजर आएंगे।
