Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : उद्धव ठाकरे जारी करेंगे 16 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची

Lok Sabha Elections 2024: Today Uddhav Thackeray will release the first list of candidates for 16 seats.

मुंबई (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र की एमवीए गठबंधन में शामिल हुए शिवसेना आज लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेंगे। इस सूची में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 15 से 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। इस बात की जानकारी पार्टी के नेता संजय राउत ने सोमवार को जानकारी दी थी।

एमबीए के सहयोगियों के बीच में सीट बंटवारा

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के अनुसार अमोल किरीटकर (मुंबई उत्तर-पश्चिम), चंद्रहार पाटिल (सांगली) और अनंत गेटे (रायगढ़) की सीट से पार्टी के उम्मीदवार बनाए जाएंगे। एमवीए में शामिल एनसीपी ने अभी तक लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में अपने उम्मीदवारों के अधिकारी घोषणा नहीं की है। महाराष्ट्र में एमबीए के सहयोगियों के बीच में सीट बंटवारे को लेकर पूर्ण रूप से सहमति नहीं बन पाई है। इसलिए उम्मीदवारों की घोषणा करने में देरी हो रही है।

Exit mobile version