Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : उद्धव ठाकरे ने की सांगली सीट से उम्मीदवार की घोषणा, कांग्रेस नेता नाराज

Lok Sabha Elections 2024: Uddhav Thackeray announces candidate from Sangli seat, Congress leaders angry

मुंबई (महाराष्ट्र). शिवसेना के प्रमुख उद्योग ठाकरे ने पश्चिम महाराष्ट्र की सांगली सीट से लोकसभा उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बृहस्पतिवार के दिन सांगली में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बताया कि पहलवान चंद्रहार पाटिल सांगली से लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाएंगे।

उद्धव ठाकरे ने की सांगली सीट से उम्मीदवार की घोषणा

पाटिल ने 2 बार राज्य की प्रमुख कुश्ती प्रतियोगिता महाराष्ट्र केसरी में विजय प्राप्त कर चुके हैं। इस रैली में उन्होंने यह बताया कि आज मैं पार्टी के लिए यहां से उम्मीदवार की घोषणा कर रहा हूं। वह हमारे मसाला के प्रतीक पर चुनाव लड़ेंगे। इस लोकसभा सीट को मैंने इस मर्द को दिया हुआ है, यह लड़ने के लिए तैयार है।

कांग्रेस नेता नाराज

उद्धव ठाकरे की इस घोषणा से कांग्रेस नेता नाराज हो गए हैं। सांगली सीट पारंपरिक रूप से कांग्रेस के पास रही है। कांग्रेस के विधायक विक्रम सिंह सावंत ने यह बताया है कि सांगली सीट हमेशा से कांग्रेस के पास बनी रही है। इसलिए यह सीट कांग्रेस को ही मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हमने अपनी नाराजगी को वरिष्ठ नेताओं तक भी पहुंचा दिया है। हमने रैली का बहिष्कार भी कर दिया है।

Exit mobile version