Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव 2024 : 19 अप्रैल से 1 जून तक मतदान, 7 चरणों में होंगे चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

Lok Sabha Elections 2024: Voting will be held in 7 phases, results will come on June 4.

नई दिल्ली (भारत). आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान कर दिया है। इसके अनुसार उन्होंने बताया कि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव आयोजित होंगे। ये लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे और 1 जून को समाप्त हो जायेंगे। 4 जून को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे। पूरे देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है।

7 चरणों में होंगे चुनाव

1. पहला चरण का मतदान 19 अप्रैल 2024 को कराया जाएगा। 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

2. दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

3. तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। 12 राज्यों की 94 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

4. चौथे चरण का मतदान 13 में को होगा 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

5. पांचवें चरण का मतदान 20 में को होगा आठ राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

6. छठे  चरण का मतदान 25 में को होगा सात राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

7. सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा आठ राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह बताया कि पिछले साल के तुलना में इस साल में नए वोटरों से जुड़ने के लिए मेहनत की गई है। इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता शामिल होंगे। 20 से 29 साल के 19.74 करोड़ शामिल होंगे। 82 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा हो गई है।

10.5 लाख मतदान केंद्र

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से विविध भारत देश ने सबसे बड़ी चुनाव के लिए 2 वर्ष की तैयारी की हुई है। हमारे पास इस समय 97 करोड़ मतदाता उपस्थित हैं, यह संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया की कुल मतदाताओं की संख्या से अधिक है । हमारे पास 10.5 लाख मतदान केंद्र उपस्थित हैं, जिनकी जिम्मेदारी डेढ़ करोड़ लोगों के पास होती है। हमारे पास 55 लाख ईवीएम मशीने हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि हमने 17 आम चुनाव सहित 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करा दिया है। पिछले बीते 11 चुनाव शांतिपूर्ण रूप से हुए हैं।

Exit mobile version