कोलकाता (पश्चिम बंगाल). आगामी लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ ही पूरे देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित करने का ऐलान कर दिया है।
19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक मतदान
यह लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे और 1 जून को खत्म हो जाएंगे। इन चुनाव के परिणाम के घोषणा 4 जून को घोषित किये जायेंगे। निर्वाचन आयोग ने कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए भी खाली हुई उपचुनाव की सीटों पर भी घोषणा कर दिया है।
पश्चिम बंगाल की चुनाव तारीखों का हुआ ऐलान
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य में 7 चरणों में चुनाव आयोजित होंगे। बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान आयोजित होंगे।

