नई दिल्ली (भारत). बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। अब वह उनका अंतिम रूप से तैयार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। भाजपा ने बीते चुनाव में हारी हुई 144 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। पार्टी इसी महीने अपनी उम्मीदवारों की सूची को जारी भी कर सकती है। राज्यसभा से जुड़े हुए 90 फीसदी मंत्रियों की सीटें भी उसने तय कर ली है।
मंत्रियों में से 2 को छोड़कर सभी चुनाव लड़ेंगे
17 से 18 फरवरी को राजधानी में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक के बाद हारी हुई सीटों और चुने गए मंत्रियों पर सीटों की घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्र अनुसार राज्यसभा से जुड़े सभी मंत्रियों में से 2 को छोड़कर सभी चुनाव लड़ेंगे। आने वाले चुनाव में पार्टी ने गुजरात, राजस्थान सहित 10 राज्यों की सभी 82 सीटें जीती थी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में पार्टी की जीत दर 80 से 90 फीसदी थी। अब की इन राज्यों में 30 से 40 फ़ीसदी सांसदों के टिकट भी कर सकते हैं।
भाजपा की बड़ी रणनीति
बीते चुनाव में पार्टी 190 सीटों पर कांग्रेस के साथ मुकाबला किया था, जिसमें उसने 175 सीटों पर जीत हासिल की थी। जहां पर खाता खुल नहीं है वहां पर पार्टी की विशेष रणनीति चल रही है। बीते चुनाव में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश सहित 11 राज्य ऐसे थे, जहां पर 93 सीटें पार्टी हार गई थी। इन्हीं राज्यों में पार्टी ने कुछ राज्य वर सीटें तय कर दी है। आंध्र प्रदेश में टीडीपी से गठबंधन की बातचीत अंतिम दौर पर चल रही है। पार्टी ने सारी शक्ति लगाकर केरल की 3, तमिलनाडु की 8 और मेघालय के 1 सीट को चुन लिया है। इन राज्यों में पार्टी नामचीन हस्तियों का सहारा ले सकती है।
पार्टी कर रही इंतजार
बिहार में जदयू के राजग में शामिल होने के बाद पार्टी की नजरे अब महाराष्ट्र पर लग गई हैं। पार्टी यहां पर बड़े सियासी खेल खेलने का दांव रच रही है। बिहार में जदयू के आने से और महाराष्ट्र में बड़े सियासी परिवर्तन की संभावना के कारण ही सीट बंटवारे को लेकर कुछ सीटों पर उम्मीदवार या उम्मीदवारों का पैनल तैयार करने में अभी देरी हो रही है।