Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा चुनाव : अखिलेश द्वारा घोषित सीटों पर कांग्रेस ने गोपनीय रूप से उतारे प्रत्याशी

Lok Sabha elections: Congress secretly fielded candidates on the seats announced by Akhilesh.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). गठबंधन इंडिया सपा और कांग्रेस के बीच उन प्रत्याशियों के नाम शेयर किए गए हैं, जिनके लिए सीटों की घोषणा सपा की ओर से कांग्रेस के लिए की गई थी। बलिया से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और रामपुर से पूर्व सांसद बेगम नूरबानो प्रत्याशी बनाई जा सकती हैं। सभी उम्मीदवारों की सूची अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई है।

प्रत्याशियों के नाम इंडिया के साथ शेयर

सपा पार्टी की ओर से कांग्रेस के लिए फतेहपुर सीकरी, रामपुर, महाराजगंज, बाराबंकी, सुल्तानपुर, कानपुर, सहारनपुर, भदोही और बहराइच जिलों के लिए सिम दी गई हैं। रायबरेली और अमेठी की सीटों पर गठबंधन होने के कारण सपा प्रत्याशी अपने नहीं उतरती रही है। सपा ने सीट देने से पहले यह भी पूछा था कि उन सीटों पर लड़ने के लिए, कांग्रेस के प्रत्याशी कौन-कौन हैं। इसी के आधार पर कांग्रेस ने सीटवार अपने कुछ प्रत्याशियों के नाम इंडिया के साथ शेयर किए हैं।

यहाँ से बनेंगे ये प्रत्याशी

फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस राज बब्बर को चुनाव लड़ने पर विचार है अगर किसी वजह से वह नहीं लड़ते हैं तो उनकी जगह पर रामनाथ सिकरवार का नाम शामिल किया गया है। साल 2022 का विधानसभा चुनाव आगरा की खैरागढ़ सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर यह रहे थे। आजम खान के आयोग 18 जाने के कारण रामपुर की सीट अब कांग्रेस के खाते में बताई जा रही है। जहां से दो बार की सांसद बेगम नूरबानों को उतारे जाने की बात भी हो चुकी है। महाराजगंज से कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी है। यह पिछले चुनाव में कांग्रेस के दिए गए टिकट पर हार गई थी।

सपा इस सीट को देने के लिए नहीं तैयार

बाराबंकी से कांग्रेस से पूर्व राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया का नाम शामिल है। सुल्तानपुर से पूर्व एमएलसी दीपक सिंह प्रत्याशी हैं। सहारनपुर से पूर्व सांसद इमरान मसूद भदोही से पूर्व सांसद राजेश मिश्रा का नाम शामिल है। बहराइच से पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो और लल्लन कुमार का नाम शामिल किया गया है। कमल किशोर कमांडो के लिए कांग्रेस बांसगांव सीट की मांग कर रही है, लेकिन सपा इस सीट को देने के लिए अभी तैयार नहीं है।

Lok Sabha elections: Congress secretly fielded candidates on the seats announced by Akhilesh.
Exit mobile version