Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा रिजल्ट 2024 : अखिलेश विधानसभा से इस्तीफा देकर लोकसभा सीट रखेंगे पास, इन्हें मिलेगा नेता प्रतिपक्ष पद

Lok Sabha Result 2024: Akhilesh will resign from the assembly and keep the Lok Sabha seat, he will get the post of Leader of Opposition

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). अखिलेश यादव की सपा पार्टी लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, अभिनेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ देंगे। क्योंकि वह अब लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे। अब वह केंद्र की राजनीति में कदम बढ़ाएंगे। पीडीए को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद मिलेगा।

अखिलेश विधानसभा से इस्तीफा देकर लोकसभा सीट रखेंगे पास

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी में अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़कर केंद्र की राजनीति में अपना कदम बढ़ाएंगे। नेता प्रतिवर्ष के पद पर उनके चाचा या फिर किसी विधायक अथवा पीडीए के तीन विधायकों राम अचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमाल अख्तर में से किसी एक को मिलेगा। अखिलेश यादव की सपा पार्टी अब देश की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बन गई है।

भारी मतों के अंतर से पहुंचे लोकसभा

यूपी के लोकसभा चुनाव में सपा पार्टी ने 33.59 फीसदी वोट हासिल किया है। 37 सीटों पर उसको विजय मिली है। अखिलेश खुद कन्नौज से भारी मतों के अंतर से जीत कर लोकसभा में आ गए हैं। इस समय वह मैनपुरी की करहल सीट पर विधायक हैं। वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी उनके पास है।

लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे

नियमों के अनुसार, किसी एक ही सीट पर अखिलेश यादव बने रह सकते हैं। इसलिए विधानसभा से इस्तीफा देकर लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे। इसलिए इस स्थिति में नेता प्रतिपक्ष नया बनाना होगा।

Exit mobile version