Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा रिजल्ट से पहले अखिलेश यादव बोले- चुनाव आयोग को निष्पक्ष काम करना होगा, BJP बोली ये माहौल खराब करना चाहते हैं

Lok Sabha Result 2024: Akhilesh Yadav said- Election Commission will carry forward its glorious tradition of impartiality

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). आज लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। यूपी की 80 सीटों के लिए आज मतगणना की जाएगी। यूपी के आज 75 जिलों के 81 मतदान केन्द्रों की मतगणना होगी। 851 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं।

आयोग निष्पक्षता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएगा

आज 4 जून है। 7 चरणों के हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसलिए यूपी की सीटों पर मतगणना होने से पहले अखिलेश यादव ने यह बताया है कि हम सभी को एक साथ मिलकर के सच की एक आजादी को लाना है। सतर्क रहना है, सावधान रहना है। मतगणना पर नजर बनाए रखना है।

आयोग धांधली को रोंकने में जरा भी डरेगा नहीं

उन्होंने बताया कि जनता को वोट देने का अधिकार मिला है, इसलिए उसको इस वोट की रक्षा करने का भी अधिकार है। मुझे आशा है कि चुनाव आयोग निष्पक्षता की अपनी गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे भी बनाए रखेगा। वह किसी भी प्रकार के धांधली को रोंकने में जरा भी डरेगा नहीं। आज का जो दिन आया है, यह पंच परमेश्वर वाला दिन है, लोकतंत्र जिंदाबाद।

वहीं उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर पत्र जारी करते हुए गया कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव हार के डर से बौखलाए हुए हैं। वो यूपी में माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेज कर सपा पर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। भाजपा की ओर से जारी नोट में कहा गया कि असामाजिक तत्वों के जरिए  सपा और कांग्रेस प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती हैं। भाजपा ने निर्वाचन आयोग से पूरे मामले का संज्ञान लेने के लिए अपनी मांग रखी है। इसलिए भाजपा ने मतगणना स्थल पर अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के लिए भी मांग की है।

Exit mobile version