Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लोकसभा रिजल्ट 2024 : यूपी की 80 सीटों पर वोटो की मतगणना हुई शुरू

Lok Sabha Result 2024: Counting of votes begins for 80 seats in UP

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). आज लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। यूपी की 80 सीटों के लिए आज मतगणना की जाएगी। यूपी के आज 75 जिलों के 81 मतदान केन्द्रों की मतगणना होगी। 851 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं।

यूपी की 80 सीटों पर वोटो की मतगणना हुई शुरू

आज 4 जून है। यूपी में आयोजित किए गए लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। वोटो की मतगणना 8 बजे से शुरू हो चुकी है। आज यह तय हो जाएगा कि किसके सिर पर ताज रहेगा। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने चुनाव परिणाम की ओर नजर लगाए हुए हैं। 12 बजे के बाद रुझान स्पष्ट आने लगेगा।

Exit mobile version