Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लखनऊ : 3 दिवसीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी, PM मोदी करेंगे 35,034 करोड़ की 304 परियोजनाओं की भूमि पूजन

Lucknow: 3-day ground breaking ceremony, PM Modi will do the bhoomi pujan of 304 projects worth Rs 35,034 crore.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). सोमवार से 3 दिवसीय हो रही लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 3534 करोड रुपए का निवेश मिलने वाला है, जिसमें डेढ़ लाख से अधिक रोजगार उत्पन्न होने वाले हैं।

PM मोदी करेंगे 35,034 करोड़ की 304 परियोजनाओं की भूमि पूजन

राजधानी लखनऊ में विकास पथ पर आज विकास ऊंची चलांग लगाने वाला है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 35034 करोड़ की 304 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद से यह परियोजनाएं नए-नए विकास रूप लेना शुरू कर देंगी। इन विकास परियोजनाओं के अंतर्गत एमएसएमई, निर्यात, प्रोत्साहन, चिकित्सा, होटल, सिविल, एविएशन, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्र में निवेश से बड़े बदलाव आएंगे। उन्नति का रास्ता तो खुलेगा ही इसके साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

टॉप 15 उद्यमियों में से 9 की रुचि हाउसिंग प्रोजेक्ट में

राजधानी में निवेश करने वाले तैयार किए गए टॉप 15 उद्यमियों में से 9 की रुचि हाउसिंग प्रोजेक्ट में है। आने वाले वर्षों में लखनऊ में मकान की मांग बढ़ जाएगी। हाउसिंग सेक्टर के अंतर्गत 20 वर्षों में मल्टी स्टोरी योजना को छोड़कर कोई भी कॉलोनी बसाने की योजना आ नहीं पाई है। एलडीए आवास विकास परिषद या फिर हाउसिंग सेक्टर में वर्ष 2019 में आया नगर निगम बढ़ती डिमांड को पूरा नहीं कर सकते हैं। कई टाउनशिप विकसित होने से इस सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल जाएगा। इसलिए आम जन बिल्डरों के झांसी में आने से बच पाएंगे।

टाउनशिप जो शहर को बदल देंगी

कंपनी                                                   निवेश

ओमेक्स-                                               1750 करोड़ रुपये
हमसफर डीलर प्राइवेट लि.-                     800 करोड़
एक्सरिऑन डवलपर्स-                              650 करोड़ रुपये
यूनिवेस्ट इंटरनेशनल-                              550 करोड़ रुपये
रिशिता डवलपर्स-                                   506 करोड़ रुपये
एमआईबी होम्स-                                    500 करोड़ रुपये
अंस डवलपर्स-                                       495 करोड़ रुपये
आश्रय वेंचर्स-                                         450 करोड़ रुपये
ओरो इंफ्रा डवलपर्स लि.-                         439.71 करोड़ रुपये

इलेक्ट्रिक व्हीकल बनेंगे, युवाओं को मिलेगा रोजगार

सरोजनीनगर में स्कूटर इंडिया की खाली पड़ी जमीन पर अशोक लीलैंड कॉमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट लगेगा। हिंदुजा समूह ने प्लांट को आकार देने की पूरी तैयारी को कर लिया है। 186 करोड़ से 78 एकड़ जमीन पर यह प्लांट तैयार किया जायेगा। 2500 कॉमर्शियल ईवी इस प्लांट से प्रति वर्ष तैयार किये जायेंगे।

1.62 लाख से अधिक को मिलेगा रोजगार

उद्योगों के साथ ही कृषि, पशुपालन, आयुष, बेसिक शिक्षा, कोऑपरेटिव, डेयरी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, मछली पालन, खाद्य एवं प्रसंस्करण, परिवहन, बागवानी, हैंडलूम, टेक्सटाइल, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स के सेक्टर में भी बदलाव आएंगे। ये बदलाव रोजगार के नए द्वार खोलेंगे। अनुमानों के अनुसार राजधानी में होने वाले निवेश से 1.62 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जागेगी।

Exit mobile version