Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लखनऊ : यूपी के 5000 युवा इस्राइल जाने के लिए तैयार, 1.37 लाख होगी हर महीने सैलरी

Lucknow: 5000 youth of UP ready to go to Israel, salary will be Rs 1.37 lakh every month

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). मुझे सर इसराइल जाना है, अच्छी सैलरी होगी तो मेरा घर सुधर जाएगा और मेरा परिवार खुशी से रहने लगेगा। वैसे भी हम 10-20 हजार रूपये के लिए घर से दूर हैं। थोड़ा और दूर चले जाएंगे तो क्या होगा? यह सभी बातें लखनऊ के आईटीआई में डेरा डाले हुए इसराइल जाने के लिए युवाओं की हैं।

इसराइल ने भारत से मांगे 10000 कारीगर

हमास के हमले के कारण इजराइल में धृष्ठ निर्माण कार्य के लिए भारत से 10000 कारीगर मांगे गए हैं, इनमें से 3000 कारपेंटर 3000 शटरिंग और लोहे का जाल बनाने वाले व टाइल्स लगाने वाले दो-दो हजार कारीगर शामिल हैं। अभी तक कुल 5000 कारीगरों का चयन हो चुका है, जिसमें 21 से 35 साल की उम्र के कारीगर देश भर से लखनऊ आए हुए हैं। ज्यादातर लोगों की स्थिति बहुत दयनीय है। पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र से लौट रहे यूपी के इन युवाओं को यह भरोसा है कि 3 साल का इजरायल जाने का उनका इरादा उनकी जिंदगी को बदल देगा।

युवाओं की स्थित है दयनीय

युवाओं के श्रम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरे देशों में काम करने के लिए इन कारीगरों की सैलरी सबसे ज्यादा मिलेगी। जबकि यहां पर उनकी सैलरी कम है और आधी ही बच पाती है। अधिकांश लोगों की स्थिति बहुत दयनीय है, उनके घरों में कुछ खाने के लिए नहीं है। कुछ के घरों में तो खेती होती है, कुछ घरों में तो कमाई का कोई साधन भी नहीं है। लखनऊ में आईटीआई सिलेक्शन की अंतिम प्रक्रिया से गुजर रहे युवाओं को अच्छी तरह से पता भी है कि खतरनाक इलाके में काम करना कितना कठिन होता है। जिम्मेदारियां बड़ा बना देती हैं और काम करने के लिए मजबूर कर देती हैं। उनके पास खाने के लिए भी कुछ नहीं है।

हर महीने मिलेंगी 1.37 लाख से ज्यादा सैलरी

श्रम विभाग के अधिकारी ने बताया कि विदेश में इन कारीगरों को जाने से इनकी सैलरी हर महीने 1.37 मिलेगी। 3 साल में तो इनकी कुल सैलरी 50 लाख लगभग हो जाएगी। वहां रहने के लिए आवासीय व्यवस्था और साइट पर आने जाने का खर्चा भी दिया जाएगा। यूपी की प्रति व्यक्ति सालाना आय लगभग 71000 है। इजराइल में जाने पर उनकी प्रति साल की आय 16 लाख हो जाएगी। इसके साथ ही वहां पर इनको हेल्थ बीमा, हवाई भाड़ा और खान-पान बचाने के बाद भी 3 साल में न्यूनतम 30 लख रुपए तो बच ही जाएंगे। इतना पैसा वह इंडिया में रहकर नहीं कमा पाएंगे यदि काम पाएंगे तो 25 साल तो लग ही जाएंगे।

Lucknow: 5000 youth of UP ready to go to Israel, salary will be Rs 1.37 lakh every month
Exit mobile version