Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लखनऊ : 19 फरवरी को भूमि पूजन समारोह, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 10 लाख करोड़ का होगा एमओयू

Lucknow: Bhoomi Pujan ceremony on February 19, PM Modi will inaugurate, MoU worth Rs 10 lakh crore

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन में 38 लाख करोड़ रुपए के समझौते को जमीन पर लाने के लिए, 19 फरवरी को भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के निवेशक भाग लेंगे विदेश के निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में 10 लाख करोड़ रुपए के लगभग 14000 एमओयू को शामिल किया जाएगा। 20 फरवरी से लेकर 21 तक प्रदर्शनी का आयोजन जारी रहेगा।

भूमि पूजन समारोह के लिए तारीख फाइनल

2023 में फरवरी के महीने में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें 33 लाख करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे। अब वह बढ़कर 38 लाख करोड़ रुपए के हो गए हैं। इन्हीं समझौते को संचालित करने को लेकर भूमि पूजन समारोह की तैयारी को काफी समय से चलाया जा रहा था। तब फरवरी का महीना निश्चित रूप से तय हो गया था लेकिन तारीख की घोषणा नहीं की गई थी। बजट पेश होने के दूसरे दिन बाद ही भूमि पूजन समारोह के लिए तारीख की फाइनल घोषणा कर दी गई है।

इन जिलों ने पूरा किया लक्ष्य

समारोह के लिए 23 जनवरी को की गई समीक्षा बैठक में चंदौली, हरदोई, अमेठी, बरेली, गोंडा और फतेहपुर ने निवेश करने के लक्ष्य को 100 फीसदी तक पूरा कर लिया था। चंदौली नंबर वन पर आ गया है, जिसको भूमि पूजन समारोह करने के लिए 20000 करोड़ का लक्ष्य बनाकर दिया गया था। जिसमें सापेक्ष 23000 करोड़ की 52 परियोजनाओं को फाइनल कर लिया गया है। इसी तरह से थे ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, नोएडा अथॉरिटी, यमुना अथॉरिटी, गोरखपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 9.2 करोड़ के करार कर लिए थे, जिसमें भूमि पूजन समारोह के लिए 4.2 लाख करोड़ के कारर बनाकर उद्देश्य दिया गया था, जिसमें से 3.50 लाख के करार संपन्न हो चुके हैं।

Exit mobile version