Uttar Pradesh

लखनऊ : अमौसी एयरपोर्ट से 8.47 करोड़ की सिगरेट और 27 करोड़ का सोना किया जब्त

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी की राजधानी लखनऊ तस्करी का गढ़ बनता हुआ दिखाई पड़ रहा है। यहां पर अमौसी एयरपोर्ट पर 3 महीनों में 8.47 करोड़ की विदेशी सिगरेट और पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान 27.09 करोड़ का सोना जब्त तक कर लिया गया है। इस तरह की घटनाओं के अनुसार कस्टम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। कस्टडी से 29 तस्करों के भागने के बाद कस्टम पर शक और गहरा हो गया है।

कस्टम की टीम इन सभी घटनाओं को करती उजागर

अमौसी एयरपोर्ट पर खाड़ी देशों से सोना तस्करी लाया जा रहा है। बैंकाक और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से विदेशी सिगरेट तस्करी कर लाई जा रही है। कस्टम की टीम इन सभी घटनाओं को पकड़ कर सामने लाती है।

तस्करी के कुल मामले

अमावासी एयरपोर्ट पर जनवरी से लेकर अब तक सिगरेट तस्करी के कुल 105 मामले आ चुके हैं, जिसमें 58,45,280 की सिगरेट बरामद की गई है। इसकी कुल कीमत 8 करोड़ 47 लाख 37 हजार 800 रुपए है। सोने की तस्करी के मामले में कुल 72 मामले पकड़े गए हैं, इसमें से कुल 43,904 ग्राम सोना बरामद किया गया है। इसकी कुल कीमत 27 करोड़ 9 लाख 55 हजार 833 रूपये है।

Back to top button