Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लखनऊ : UP में DGP मुख्यालय ने 5 IPS अफसरों के किये तबादले

Lucknow: DGP Headquarters transfers 5 IPS officers in UP

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी में 5 IPS अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) नीलाब्जा चौधरी को PAC मुख्यालय में IG (प्रोविजनिंग) बना दिया गया है।

5 IPS अफसरों के किये तबादले

DGP मुख्यालय ने सोमवार देर रात 5 IPS अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) नीलाब्जा चौधरी को PAC मुख्यालय में आईजी (प्रोविजनिंग) बनाया गया है। अभिसूचना मुख्यालय में IG चंद्रप्रकाश द्वितीय को प्रशिक्षण मुख्यालय भेजा गया है।

PAC सेक्टर वाराणसी के DIG विपिन कुमार मिश्रा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) बनाया गया है। पीएसी मुख्यालय में DIG सुरेश्वर को अभिसूचना मुख्यालय भेज दिया गया है। कानपुर की 37वीं वाहिनी PAC के सेनानायक कमलेश कुमार दीक्षित को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बना दिया गया है।

Exit mobile version