Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लखनऊ : होली में जाए बिजली तो इन नंबरों पर करें कॉल, होगा तुरंत समाधान

Lucknow: If there is a power outage during Holi, call these numbers, you will get immediate solution.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). 2024 में होली के शुभ अवसर पर जिला एवं लेसा प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सभी घरों तक निर्बाध बिजली पहुंचाने के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यह कंट्रोल रूम 24 मार्च से लेकर 25 मार्च तक निर्बाध बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए काम करेंगे। किसी भी क्षेत्र में बिजली जाती है तो आप इन कंट्रोल रूम से संपर्क कर समस्या का तुरंत ही समाधान पा सकते हैं।

होली में जाए बिजली तो इन नंबरों पर करें कॉल

कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 55 में सभी उपभोक्ताओं की बिजली शिकायत दर्ज की जाएंगी। 2 दिन के लिए कलेक्ट्रेट में लेसा के 3 अधिशासी अभियंताओं की उपस्थिति की गई है। इसके अंतर्गत कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम के लिए 0522-2611117, 2611118, 2611119 नंबर जारी किए गए हैं। इन पर आप कॉल कर सकते हैं।

ट्रांस गोमती के लिए ये नंबर जारी

जितने भी लोग ट्रांस गोमती के अंतर्गत जैसे कि चिनहट, गोमती नगर विस्तार, जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, विकास नगर, महानगर, सीतापुर रोड, मडियांव, निराला नगर, त्रिवेणी नगर, लखनऊ विश्वविद्यालय, अलीगंज, डालीगंज, बीकेटी, खदरा, इटौंजा आदि के क्षेत्र में रहते हैं। वह लैंडलाइन के फोन नंबर 0522 4101401 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सिस गोमती के लिए ये नंबर जारी

जितने भी लोग सिस गोमती के अंतर्गत जैसे कि वृंदावन, आशियाना, रजनीखंड, एलडीए कॉलोनी, हरौनी, बंथरा, मोहन रोड, राजाजीपुरम, माल, आलमनगर, मलिहाबाद, काकोरी, बसंतकुंज, दुबग्गा, आम्रपाली, चौक, ठाकुरगंज, बालागंज, कैंपविल रोड, अहियागंज, हुसैनगंज, अमीनाबाद, हजरतगंज, माल, एवेन्यू कॉलोनी, राज भवन कॉलोनी, मोहनलालगंज, गोसाईगंज आदि के क्षेत्र में रहते हैं। वे सभी लोग इस मोबाइल नंबर 9450099905 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Exit mobile version