Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लखनऊ किसान मेला 2024 : CM योगी का बड़ा ऐलान, सभी 4000 किसान करेंगे राम मंदिर के दर्शन

Lucknow Kisan Fair 2024: Big announcement by CM Yogi, all 4000 farmers will visit Ram temple

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में आयोजित सीएसआईआर और सीमैप द्वारा मेला में यह ऐलान किया कि 2024 में आए सभी 4000 किसानों को प्रदेश सरकार अयोध्या में जाकर रामलला के दर्शन कराएगी। इस किसान मेला में 15 राज्यों के किसान शामिल हुए योगी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बातचीत की।

अरोमा एप का भी लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में चार कृषि विश्वविद्यालय हैं। जल्दी ही पांचवा विश्वविद्यालय बन रहा है उसे भी शुरू कर दिया जाएगा। अगर किसान खुशहाली में जिएगा तो देश भी खुशहाल रहेगा। मुख्यमंत्री ने इसी दौरान सीमैप द्वारा विकसित किया गया अरोमा एप का भी लोकार्पण किया है।

Lucknow Kisan Fair 2024: Big announcement by CM Yogi, all 4000 farmers will visit Ram temple
Exit mobile version