Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लखनऊ : PM मोदी आज करेंगे आउटर रिंग रोड का उद्घाटन

Lucknow: PM Modi will inaugurate the Outer Ring Road tomorrow

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). आज सोमवार के दिन आउटर रिंग रोड यानी कि किसान पथ का उद्घाटन किया जाएगा। यह 104 किलोमीटर लंबा आउटर रिंग रोड बनाया गया है। प्रधानमंत्री इसका वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करेंगे। इसके द्वारा 2 लाख से अधिक लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इस रास्ते से 10 से ज्यादा जिलों के लोग बिना शहर में प्रवेश किए हुए अपने गंतव्य रास्ते पर जा पाएंगे। आउटर रिंग रोड पर यातायात शुरू होते ही लगने वाली जाम से राहत मिलेगी।

शहर में प्रवेश किए बिना गंतव्य रास्ते पर पहुंचेंगे

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया के अनुसार, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार दोपहर के समय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस रास्ते के जरिए बाराबंकी, गोरखपुर, अयोध्या, सीतापुर, गोंडा, हरदोई, कानपुर, वाराणसी, रायबरेली, सुल्तानपुर सहित अन्य जिलों के लोग शहर में प्रवेश किए बिना ही अपने गंतव्य रास्ते पर पहुंच पाएंगे।

आउटर रिंग रोड का शिलान्यास साल 2016 में हुआ

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह द्वारा 20 फरवरी को आउटर रिंग रोड का निरीक्षण किया गया था। इसी के दौरान उन्होंने जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश भी दिए थे, तब यह भी बता दिया गया था कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा। आउटर रिंग रोड को टोल टैक्स फ्री करने की भी घोषणा की गई थी। आउटर रिंग रोड शिलान्यास साल 2016 में राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन तथा राज मार्ग मंत्री नितिन गडकरी के माध्यम से किया गया था। इसका निर्माण 5 पैकेज में मिलाकर किया गया था। राजनाथ सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट में से आउटर रिंग रोड एक अहम प्रोजेक्ट है।

Exit mobile version