Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लखनऊ : स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया नई पार्टी का गठन, नाम और झंडा किया लांच, यहां करेंगे रैली

Lucknow: Swami Prasad Maurya formed a new party, launched its name and flag, will hold a rally here

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी गठन करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पार्टी का नाम और झंडा लॉन्च कर दिया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया नहीं पार्टी का गठन

समाजवादी पार्टी में उपेक्षा की बात कह कर राष्ट्रीय महासचिव के पद से स्वामी प्रसाद मौर्य नेइस्तीफा दे दिया था। अब वह अपनी नई पार्टी बनाने जा रहे हैं, जिसका नाम और झंडा उन्होंने लॉन्च कर दिया है। 22 फरवरी को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में स्वामी प्रसाद मौर्य रैली को संबोधित करेंगे, जिस पार्टी का उन्होंने गठन किया है, उसका नाम “राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी” होगा। इस पार्टी के झंडे में नीला, लाल और हरा रंग होगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था इस्तीफा

समाजवादी पार्टी में अपेक्षित किए जाने के आरोप लगाते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पत्र में यह लिखा था कि डॉ भीमराव अंबेडकर और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया समेत सामाजिक न्याय के पक्षधर महापुरुषों ने 85 बनाम 15 का नारा दिया था, लेकिन समाजवादी पार्टी इस नारे को लगातार निष्प्रभावी कर रही है।

सपा पार्टी के बने जनाधार

2022 के विधानसभा चुनाव में भी बड़ी संख्या में प्रत्याशियों का परिचय व सिंबल दाखिल होने के बाद अचानक प्रत्याशियों को बदल दिया गया था। लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी का जनाधार बढ़ाने में सफल रहें। उन्होंने विधानसभा के अंदर पार्टी को 45 से 110 पर पहुंचा दिया। वह जब से सपा पार्टी में शामिल हुए तब से ही पार्टी का जनाधार बढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों को जाने-अनजाने भाजपा के मकर जाल में फंसकर भाजपामय हो गए, उनको सम्मान और स्वाभिमान के साथ जगाकर वापस लाने में कोशिश की।

Exit mobile version