Home / Slider / लखनऊ : दुनिया ने युद्ध, भारत ने बुद्ध दिया

लखनऊ : दुनिया ने युद्ध, भारत ने बुद्ध दिया

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). कंबोडिया, थाईलैंड, लाओस, श्रीलंका, वियतनाम, म्यामांर समेत दक्षिण पूर्व एशिया के देशों से बौद्ध भिक्षुओं का दल लखनऊ पहुंचा। शांति उपवन बौद्ध विहार में, आयोजित समारोह की शुरुआत धम्पद के अखंडपाठ से हुई। इस वर्ष, इसे दिवंगत भदंत शांति मित्र की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष थे। यह आयोजन बुद्धिस्ट काॅन्क्लेव के तहत किया जा रहा है, जिसका आयोजन लाइट ऑफ बुद्ध धर्म फाउंडेशन इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा है।

दुनिया ने युद्ध और भारत ने विश्व को बुद्ध दिया

बौद्ध परिपथ पर चलने वाले, इस 10 दिवसीय आयोजन का एक पड़ाव लखनऊ है। मंगलवार को जत्था शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करने के बाद, श्रावस्ती के लिए रवाना होगा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पयर्टन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, भगवान बुद्ध ने मानव कल्याण एवं विश्व शांति के लिए जो मार्ग दिखाया है, उस पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि, दुनिया ने युद्ध और भारत ने विश्व को बुद्ध दिया। उत्तर प्रदेश में बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए, अंतरराष्ट्रीय स्थल के तीर्थ स्थल हैं। बौद्ध परिपथ के तीर्थस्थलों का कायाकल्प किए, जाने की जानकारी भी उन्होंने बौद्ध पर्यटकों को दी।

धम्म यात्रा निकाली जा रही

इस मौके पर, हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद कर, मेहमानों तक बात पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई आयोजक राजेश ने। उन्होंने ही बताया कि, मंगलवार को जत्था शहर में प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेगा और उसके बाद, श्रावस्ती के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि, यह आयोजन मुख्य रूप से बोध गया में 2006 से चल रहा है, हर साल 2 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजन होता है। उसी कड़ी में यह धम्म यात्रा निकाली जा रही है।

UP पहला प्रदेश जिसने हमें मौका दिया

डॉ. वांगु डिक्सी यूरोप बर्कले धर्मा कॉलेज की निदेशक डॉ. वांगमो डिक्सी ने कहा कि, यूपी पहला प्रदेश है जिसने हमें स्पांसर किया। यह प्रयास एक युग का सूत्रपात करेगा।

बौद्ध पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा UP

ब्रिटेन से आए बौद्ध उपासक डॉ. रिचर्ड डिक्सी ने कहा कि, यहां आकर अद्भुत अनुभव हुए हैं। हम सभी यह दावे से कह सकते हैं कि, उत्तर प्रदेश बौद्ध पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है।

Check Also

शिक्षा सेवा चयन आयोग नियमावली पर सहमति : मुख्य सचिव होंगे सर्च कमेटी के अध्यक्ष, ये हैं कैबिनेट के बड़े फैसले

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी में, उच्च से लेकर बेसिक शिक्षा, अनुदेशकों व सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक ...