
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी प्रशासन ने 6 IAS सहित 67 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं, लेकिन अभी तक उनकी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है। लखनऊ के विकास प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार को राज्य संपत्ति का अधिकारी बना दिया गया है।
IAS अफसर का तबादला
सूत्रोंनुसार, अयोध्या में आईएएस अधिकारी के पद पर सीडीओ अनीता यादव को एसीओ यूपीसीडा और उन्नाव के सीडीओ ऋषिराज को अयोध्या का सीडीओ बना दिया गया है। प्रेम प्रकाश मीना एसीईओ को यूपीसीडा से उन्नाव का सीडीओ बना दिया गया है। एकता सिंह के सीडीओ को बाराबंकी में अपर निबंधक बैंक सहकारिता बना दिया गया है सुथान अब्दुल्ला संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रयागराज से बदलकर बाराबंकी के सीडीओ बना दिए गए हैं।
PCS अफसर का तबादला
पीसीएस अफसरों में अरविंद कुमार द्विवेदी सिटी मजिस्ट्रेट अयोध्या से थे, जिनको मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव के पद पर भेजा गया है। राजेश कुमार सचिव मथुरा वृंदावन विकास कार्यक्रम को एडीएम के लिए गाजियाबाद भेजा गया है। आनंद कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट आगरा से सचिव विकास प्राधिकरण के पद पर मेरठ बनाया गया है। शुभांगी शुक्ला मजिस्ट्रेट गाजियाबाद से एडीएम आगरा के लिए बनाया गया है। वान्या सिंह उप जिलाधिकारी बिजनौर से उनको अप आवास आयुक्त मेरठ बना दिया गया है।
विश्व भूषण मिश्रा अपर आयुक्त वाराणसी से काशी विश्वनाथ मंदिर का नया सीईओ बना दिया गया। डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण को अपर आयुक्त प्रशासन के पद पर वाराणसी का बनाया गया है।
