भोपाल (मध्य प्रदेश). डिंडोरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है और 21 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा शाहपुर थाना व बछिया पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बड़झर के घाट के पास पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ है। हादसे में शिकार हुए लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर वापस आ रहे थे। हादसे में घायल हुए सभी का इलाज शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है। कुछ की हालत बहुत गंभीर हो गए हैं। हादसा किस कारण से हुआ अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह सभी लोग देवरी गांव के बताए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इस घटना को लेकर लोगों के प्रति गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं की शांति वह परिजनों को यह सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मृतकों में ये लोग शामिल
मृतकों में ये लोग मदन सिंह (पिता बाबूलाल आर्मो, 45 वर्ष, निवासी अम्हाइ देवरी), पीतम (पिता गोविंद बरकड़े 16 वर्ष निवासी पोंडी माल), पुन्नू लाल (पिता राम लाल 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), महदी बाई (पति विश्राम 35 वर्ष सजानिया जिला उमरिया), सेम बाई (पति रमेश 40 वर्ष अम्हाइ देवरी), लाल सिंह (पिता भानु 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), मुलिया (पति ढोली 60 वर्ष अम्हाइ देवरी), तितरी बाई (पति कृपाल 50 वर्ष निवासी धमनी जिला उमरिया), सावित्री (पति नानसाय 55 वर्ष पोंडी जिला उमरिया), सरजू (पिता धनुआ 45 वर्ष अम्हाइ देवरी), सम्हर (पिता फगुआ 55 वर्ष पोंडी), महा सिंह (पिता सुखलाल 72 वर्ष पोंडी), लाल सिंह (पिता नानसाय 27 वर्ष पोंडी) किरपाल (पिता सुकाली 45 वर्ष अम्हाइ देवरी- रेफर के दौरान मौत) शामिल हुए हैं।

