Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

महाराष्ट्र : बजरंग सोनवणे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल, बोले- यह बात

Maharashtra: Bajrang Sonawane joined Nationalist Congress Party, said- this thing

पुणे (महाराष्ट्र). आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा झटका लग गया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के माने जाने वाले बहुत ही करीबी मने जाते हैं। बजरंग सोनवणे बुधवार के दिन शरद पवार की पार्टी में शामिल हो गए हैं। पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के शरद पवार और जयंत पाटिल की उपस्थिति में उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

बजरंग सोनवणे बोले- यह बात

बजरंग सोनवणे मैं 2019 का लोकसभा चुनाव प्रीतम मुंडे के खिलाफ लड़ा था। यह चुनाव बीड सीट से हुआ था। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी से कोई भी उम्मीद लेकर शामिल नहीं हुआ हूं। पार्टी की हर एक जिम्मेदारी को मैं स्वीकार करके आगे बढूंगा पार्टी जिस किसी को भी बीड सीट से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार का ऐलान करेगी, मैं उसका समर्थन करूंगा। मैं हमेशा से रांकांपा के साथ था।

बैठक कर सीटों पर जल्द ही फैसला

कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक करेंगे। जिसमें चुनावी मैदान में उम्मीदवारों को उतारने का फैसला किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और यह विश्वास दिलाया कि वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद बीड की सीट पर उम्मीदवार का निर्णय कर लिया जाएगा। चुनाव तारीख की घोषणा होने के बाद अभी हमारे पास एक महीने का समय बचा हुआ है। हमारे वरिष्ठ नेता बैठक कर सीटों पर जल्द ही फैसला तय कर लेंगे।

Exit mobile version