Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

मणिपुर : असम राइफल्स जवान ने चलाया गोली, 2 की मौत 5 हुए घायल, खुद को भी मारा

Manipur: Assam Rifles jawan opened fire, 2 killed, 5 injured, also killed himself

मणिपुर (इंफाल). असम राइफल्स के 15 जवान मणिपुर में अपनी ड्यूटी पर तैनात किए गए थे। एक जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध गोली चलाई जिससे 2 जवानों की मौत हो गई और 5 घायल हो चुके हैं। घायल जवानों का इलाज जारी करने के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

घटना साजिक तंपाक इलाके में हुई घटित

मणिपुर के चंदेल जिले में मंगलवार देर रात के समय में यह घटना साजिक तंपाक इलाके में घटित हुई है। इसकी पुलिस द्वारा बुधवार के दिन जानकारी मिली। अभी तक असम राइफल्स के दो जवानों के मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है। मणिपुर पुलिस ने बताया कि इस घटना को मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा से नहीं जोड़ना होगा।

2 की मौत, 5 जवानों घायल

15 असम राइफल्स के जवानों में से एक जवान जिसका नाम था हवलदार सांगपी बाइट ने कई गोलियां चलाई थी। सहकर्मियों के अनुसार गोली मारने से पहले सिविर स्थल पर उन सबके बीच बहस हुई थी। बहंस होने के कारण एक ने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी। जिसमें दो जवानों की मौत हो गई और 5 गोली लगने के कारण घायल हो गए।

Manipur: Assam Rifles jawan opened fire, 2 killed, 5 injured, also killed himself
Exit mobile version