Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

मणिपुर : पुलिस अधिकारी का हुआ अपहरण, असम राइफल्स की 4 टीमें तैनात

Manipur: Police officer kidnapped, 4 teams of Assam Rifles deployed

मणिपुर (इंफाल). एक पुलिस पुलिस अधिकारी के अपहरण होने के बाद से मणिपुर में तनाव और भी बढ़ गया है। इसके बाद से सेना को यहां पर बुलाकर तैनात किया गया है।

बढ़ते तनाव के बीच असम राइफल्स की 4 टीमें तैनात

इतना ही नहीं है बल्कि इंफाल पूर्वी जिले में असम राइफल्स की 4 कालम भी तैनात करनी पड़ी है। मैतेई समूह अरामबाई तेंगगोल के कैडरों ने पुलिस अधिकारी को उनके घर से अगवा कर लिया गया था। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी को मुक्त कर लिया था और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसकी हालत स्थिति बताई गई है।

इंफाल के पूर्व में कुमार के घर पर हमला

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम 7 बजे अधिकारी को अगवा किया गया था। अरामबाई तेंगगोल के कैडरों ने इंफाल के पूर्व में कुमार के घर पर हमला किया और अंधाधुंध फायरिंग की गई। कुमार ने वाहन चोरी के मामले में इस समूह के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इसकी वजह से ही उन पर यह हमला किया गया है। हमले के प्रयासों के बाद बिगड़ते हुए हालात को देखते हुए राज्य सरकार को सेवा की मदद लेनी पड़ी है। कि असम राइफल्स के चार टुकड़ियों की मांग की गई है। उन्हें उसे क्षेत्र के आसपास तैनात किया गया है, जहां पर यह घटना हुई है। सशस्त्र बल अधिनियम घाटी क्षेत्र में लागू नहीं की गयी हैं।

Exit mobile version