Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

यूपी में किए गए कई IAS अफसर के तबादले

Many IAS officers transferred in UP

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी में शुक्रवार शाम के समय में कई आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। अपर आयुक्त खाद विपिन मिश्रा को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त कर दिया गया है। अपूर्व दुबे को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बना दिया गया है। शाहजहांपुर के नगर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह को आप पर आयुक्त खाद और सचिव तथा सतर्कता आयोग के पद पर भेज दिया गया है।

विशेष सचिव और नियुक्ति एवं कार्मिक मदन गर्ब्याल को हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण का विषय बना दिया गया है। हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण वीसी के पद पर तैनात नितिन गौर को कानपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के वीसी अतुल वत्स को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का वीसी बना दिया गया है। एआईजी स्टांप रवीश गुप्ता को एमडी पर्यटन निगम और विशेष सचिव, ऊर्जा राहुल सिंह को एआईजी स्टांप बना दिया गया है।

Exit mobile version