Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

मथुरा : पुरातत्व विभाग का खुलासा,औरंगजेब ने मंदिर तोड़ बनायीं मस्जिद

Mathura: Archeology Department reveals, Aurangzeb demolished the temple and built a mosque.

मथुरा (उत्तर प्रदेश). पुरातत्व विभाग ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें यह बताया गया कि मथुरा के केशव देव का जो मंदिर था, उसको तोड़कर औरंगजेब ने मस्जिद का निर्माण कराया था। श्री कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में आगरा स्थित पुरातत्व विभाग कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

विभिन्न जिलों के 39 स्मारकों की सूची उल्लेख शामिल

अभिलेखानुसार, अंग्रेजों के शासन काल के दौरान 1920 में इलाहाबाद से प्रकाशित गजट में यूपी के विभिन्न जिलों के 39 स्मारकों की सूची शामिल है, जिसमें 37वें नंबर पर कटरा केशव देवभूमि पर श्री कृष्ण जन्मभूमि का उल्लेख मिला है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने यह बताया कि अभिलेख सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। मैनपुरी के अजय प्रताप सिंह ने मंदिर के बारे में सूचना के अधिकार के अंतर्गत यह जानकारी मांगी थी।

Mathura: Archeology Department reveals, Aurangzeb demolished the temple and built a mosque.
Exit mobile version