Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

मौनी अमावस्या : आज श्रद्धालुओं की वाराणसी में उमड़ी भीड़, सर्वार्थ सिद्धि योग बना संयोग, यह है शुभ मुहूर्त

Mauni Amavasya: Crowd of devotees gathered in Varanasi today, Sarvartha Siddhi Yoga became a coincidence, this is the auspicious time.

वाराणसी (उत्तर प्रदेश). आज मौनी अमावस्या का दिन है। श्रद्धालु सर्वार्थ सिद्धि योग में गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। सूर्योदय के साथ है स्नान दान और भोजन के अनुष्ठान कार्य शुरू हो रहे हैं। अस्सी से राजघाट के बीच 3 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं की स्नान करने के लिए भीड़ होने की संभावना है। शुभ योग में मौनी अमावस्या के दिन व्रत और स्नान करने से हमारे पूर्वज प्रसन्न हो जाते हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग बना संयोग, यह है शुभ मुहूर्त

बृहस्पतिवार के दिन शाम को ही श्रद्धालु काशी पहुंच गए थे। आधी रात के समय से ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। अस्सी से राजघाट के बीच प्रमुख घाट स्थलों पर श्रद्धालु मौनी अमावस्या में स्नान करेंगे। इस मौनी अमावस्या में सबसे शुभ दिन सर्वार्थ सिद्ध योग बन रहा है। यह योग सुबह 7:05 रात के 11:29 रहेगा। घाटों के पास तीर्थ पुरोहितों के साथ ही सामाजिक संस्थाओं ने भी अपने-अपने तैयारी पूरी कर ली थी।

मेले की भी सभी तैयारियां पूरी

इस मौनी अमावस्या पर लगने वाले मेले की भी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पुलिस ने गंगा घाटों के पास जगह-जगह पर अपनी तैनाती कर ली है। आसपास जिलों के सभी लोग यहां पर जाकर स्नान कर प्रार्थना करते हैं। लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की सुविधा न हो, इसके लिए पुलिस, महिला पुलिस, यातायात पुलिस हो गई है। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए और मेले की व्यवस्था को देखते हुए रूट का डायवर्जन भी कर दिया गया है। हालांकि, रोड का डायवर्जन सुबह 10:00 बजे तक ही रहेगा। श्रद्धालु स्नान-ध्यान करने के बाद मेले में विभिन्न प्रकार की वस्तुएं खरीद कर अपने-अपने घर जातें हैं।

Exit mobile version