Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

मौसम विभाग ने जारी किया आने वाले दिनों के लिए अलर्ट

नई दिल्ली (भारत). इस ठंडी के सीजन में मैदानी इलाकों से लेकर पथरी पहाड़ी पर्वतों पर भी ठंड का कहर जारी है। आने वाले तीन से चार दिनों तक उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर का प्रकोप आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में ठंडी बढ़ेगी। दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के लोगों को और अधिक ठंड आने वाले दिनों में देखने को मिलेगी।

कोहरे और ठंड से कार्य व्यवस्था पर पड़ा असर

सुबह के समय में होने वाली ठंड और हवा ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार के दिन उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सबसे कम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहा है। पंजाब झारखंड बिहार पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे की वजह से उड़ानों और ट्रेनों पर असर पड़ा है।

पंजाब के लुधियाना का सबसे कम रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार सबसे कम तापमान पंजाब के लुधियाना में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। और उसके पास कई इलाकों जैसे कि हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, नारनौल, जींद, रेवाड़ी सहित कई स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी है। नारनौल में बृहस्पतिवार की रात में 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

यहां इतना तापमान दर्ज किया गया

महेंद्रगढ़ में सबसे कम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा और राजस्थान के गंगानगर जैसलमेर और पिलानी में मौसम बहुत ही ठंडा रहा है। पिलानी में 4.9 डिग्री सेल्सियस और अलवर में 5.5 डिग्री सेल्सियस जयपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस और गंगानगर में 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। हनुमानगढ़ और गंगानगर में सबसे अधिक ठंड मौसम रहा है। यहां के 10 डिग्री सेल्सियस तापमान में सबसे अधिक गिरावट देखी गई है।

आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी 

मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है कि शुक्रवार की सुबह घना कोहरा दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में रहेगा। तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में बृहस्पतिवार के दिन न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।

Exit mobile version