Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

मियामी ओपन : बोपन्ना-एब्डेन की जोड़ी ने फाइनल में किया प्रवेश, बोपन्ना अब तक 25 डबल्स जीते खिताब

Miami Open: Bopanna-Ebden pair entered the finals, Bopanna has won 25 doubles titles so far

मियामी : भारतीय टीम के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन मार्केल ग्रानोलर्स और होरासियो जेबालोस को हरा दिया है। अब वह मियामी ओपन पुरुष डबल्स वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। इस जोड़ी ने इस साल की शुरुआत में साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत लिया था। इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में स्पेन के ग्रानोलर्स और अर्जेंटीना के जेबालोस की जोड़ी को 6-1 और 6-4 से हराया है।

डोडिग-ऑस्टिन की जोड़ी से होगा मुकाबला

बोपन्ना और एविडेंस की जोड़ी का किताबी मुकाबला अब क्रोएशिया के इवान डोडिग और अमेरिका के ऑस्टिन क्राजिकेक की जोड़ी से होने वाला है। डोडिग ऑस्टिन की जोड़ी ने एक अन्य सेमीफाइनल के मुकाबले में केविन क्राविट्ज और टिम पुट्ज कि जर्मनी की जोड़ी को 6-4, 6-7,10-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बोपन्ना अब तक 25 डबल्स जीते खिताब

बोपन्ना के करियर में यह 14वां एटीपी मास्टर्स 1000वां फाइनल है। लेकिन वह पहली बार मियामी ओपन के खिताबी मुकाबले में पहुंच गए हैं। अब तक का मिलाकर उनका यह 63वां टूर स्तर का फाइनल है। बोपन्ना भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में शामिल है। उन्होंने अपने जीवन में अब तक 25 डबल्स किताब जीत लिया है। बोपन्ना लिएंडर पेस के बाद सभी 9 एटीपी मास्टर्स इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Exit mobile version