Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

मास्को : आतंकी हमले में अब तक 143 की मौत, 107 अस्पतालों में भर्ती

रूस (मास्को).कंसर्ट हॉल में आतंकवादियों के द्वारा की गई गोलीबारी में 143 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आतंकियों ने हाल में घुसकर लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। विस्फोटक से बड़ा धमाका भी किया है। अब तक इस घटना में 11 संदिग्ध अरेस्ट किये जा चुके हैं। इनमें से 4 बंदूक धारी शामिल हैं, जो हमले में सीधे तौर पर शामिल रहे हैं।

आतंकी हमले में 143 की मौत, 107 अस्पतालों में भर्ती

इस हमले की जिम्मेदारी आईएस-खोरसान ने स्वीकार की है यूक्रेन के अधिकारियों ने अपनी बातों में सफाई दी है कि उनका इस हमले से किसी भी प्रकार का सम्बन्ध नहीं है। रूसी अधिकारियों के अनुसार हमलावर आतंकियों को यूक्रेन से सहायता प्राप्त हुई थी। इस घटना में 143 लोग मारे जा चुके हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 24 घंटे के तलाशी अभियान में 133 शव बरामद किए गए हैं। 107 लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

हमलावर को नहीं छोड़ा जायेगा

रूस की सुरक्षा एजेंसी के अनुसार हमलावरों ने यूक्रेन में संपर्क किया था और वह बॉर्डर की तरफ भाग रहे थे। रूस-यूक्रेन बॉर्डर तक पहुंचने से पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ने बताया है कि इस घटना से उन्हें कोई भी लेना देना नहीं है। रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पात्रशेव ने बताया है कि यह हमला देश पर आए हुए नए गंभीर खतरों को भी दिखता है। इसलिए जिस किसी ने भी यह हमला किया है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

Exit mobile version