रूस (मास्को). शुक्रवार की देर रात एक कंसर्ट हाल में आतंकियों द्वारा हमला किया गया, जिसमें 115 लोगों की मौत हो गई है और 150 लोग घायल हो गए हैं। आतंकवादियों ने यहां पर लोगों को निशाना बनाकर हाल में विस्फोटक धमाका किया है। आतंकियों ने लोगों के ऊपर खूब जमकर गोलियां भी बरसाई हैं।
हाई अलर्ट मोड जारी
मास्को में घटित इस घटना के कारण हाई अलर्ट मोड जारी कर दिया गया है। रूस की सुरक्षा एजेंसी और पुलिस ने मिलकर सुरक्षा अभियान चलाया है। अब तक इस घटना में 11 संदिग्ध अरेस्ट किया जा चुके हैं। इस समय वह चार बंदूकधारी शामिल हैं, जो हमले में सीधे तौर पर शामिल रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों को पुलिस ने कर से पीछा करने के बाद पकड़ लिया है।
हमलावर को नहीं छोड़ा जायेगा
रूस की सुरक्षा एजेंसी के अनुसार हमलावरों ने यूक्रेन में संपर्क किया था और वह बॉर्डर की तरफ भाग रहे थे। रूस-यूक्रेन बॉर्डर तक पहुंचने से पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ने बताया है कि इस घटना से उन्हें कोई भी लेना देना नहीं है। रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पात्रशेव ने बताया है कि यह हमला देश पर आए हुए नए गंभीर खतरों को भी दिखता है। इसलिए जिस किसी ने भी यह हमला किया है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

