Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

मास्को : कंसर्ट हाल में आतंकियों ने की फायरिंग, 60 लोगों की मौत 100 से अधिक घायल

Moscow: Terrorists opened fire in the concert hall, 60 people died and more than 100 injured.

रूस (मास्को).  राजधानी मॉस्को में आतंकवादियों ने हमला किया है, जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 100 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मास्को के पास स्थित क्रॉस सिटी हॉल में कंसर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी। आतंकवादियों ने विस्फोटक से भी हाल में बड़ा धमाका भी किया है। इस धमाके की वजह से वहां पर आग भी लग गई।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हमला होने के बाद विशेष पुलिस बल ने इस मोर्चे को संभाला है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ले ली है। आईएस ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। रिपोर्ट के अनुसार 3 से 4 बंदूक धारियों ने एक साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके कारण 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

लोगों को किया गया रेस्क्यू

आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने यह बताया है कि गोलाबारी के बाद लगभग 100 लोग थिएटर के तहखाना से भागने में सफल हो गए थे। कुछ लोग छत पर ही जाकर छुप गए थे। रॉक बैंड के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

Exit mobile version