Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

नए लोकपाल प्रमुख और 1 सतर्कता आयुक्त के नाम का खुलासा, PM समिति से मिली मंजूरी

Name of new Lokpal chief and 1 vigilance commissioner revealed, approval received from PM committee

नई दिल्ली (भारत). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता करने वाली समिति ने नए लोकपाल प्रमुख और एक सतर्कता आयुक्त के नाम का खुलासा कर तय कर दिया है, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

नए लोकपाल प्रमुख और एक सतर्कता आयुक्त के नाम का खुलासा

रिपोर्ट के अनुसार समिति ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस एएम खानविलकर को लोकपाल का प्रमुख चुना है सतर्कता आयुक्त के पद के लिए बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के प्रबंध निदेशक ए एस राजीव के नाम को मंजूरी मिली है जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती लोकपाल के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं सतर्कता आयुक्त के दो पदों में से एक पद खाली पड़ा है ए एस राजीव वर्तमान में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र प्रबंध निदेशक के तौर पर अपनी सेवा दे रहे हैं जस्टिस खान मिलकर जुलाई 2020 में सुप्रीम कोर्ट से सेवा निवृत हो गए थे

8 सदस्यीय होता है लोकपाल

लोकपाल एक अध्यक्ष होता है, जिसमें 8 सदस्य शामिल हो सकते हैं। जिसमें 4 न्यायिक और बाकी गैर न्यायिक होते हैं। कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, जारी एक आदेश में यह बताया गया था कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली चयन समिति ने लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर विचार करने के लिए पैनल गठित करने की सिफारिश करने के लिए एक सर्च समिति का गठन किया गया था।

अधिनियम 2013 में आया था

लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013 में आया था। यह कुछ श्रेणियां के लोक सेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को देखने के लिए केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति का समर्थन करता है। लोकपाल प्रमुख और उसके सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा होती है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति के द्वारा इसमें नाम को चुनने के लिए सिफारिश करती हैव इस समिति में लोकसभा अध्यक्ष और निचले सदन में विपक्ष के नेता तथा भारत के मुख्य न्यायाधीश या फिर एक न्यायाधीश शामिल होते हैं।

Exit mobile version