Breaking News
Home / Slider / राष्ट्रीय Lokdal ने दस जिलों के 14 प्रत्याशियों को किया घोषित

राष्ट्रीय Lokdal ने दस जिलों के 14 प्रत्याशियों को किया घोषित

UP Elections-2022 पार्टी ने जसवंतनगर सीट पर Shivpal Signgh Yadav के समर्थन में नहीं उतारा उम्मीदवार

लखनऊ। UP Assembly Elections उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल संयुक्त गठबंधन में चुनाव मैदान में है। लोकदल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दस जिलों में अपने 14 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस सूची में इटावा जिले की जसवंतनगर सीट पर शिवपाल सिंह यादव को समर्थन करने की घोषणा करते हुए किसी भी प्रत्याशी को नहीं उतारा है।

लोकदल के राष्ट्रीय सचिव रामशरण उपाध्याय ने जारी की गई इस सूची में जिला मरहरा, फिरोजाबाद, कासंगज, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात, झांसी, हमीरपुर के विधानसभा क्षेत्रों से 14 प्रत्याशी घोषित कए हैं। इनमें एटा से कश्मीर सिंह, फिरोजाबाद से राघवेन्द्र सिंह, पटियाली से सुशील कुमार चौहान, अमनपुर से परमानन्द,  जलेसर (एससी) से उदयवीर सिंह, मैनपुरी सदर से अर्जुन सिंह, भोगावं से गुलाब सिंह, किशनी (एससी) से गिरीश कुमार कठेरिया,  करहल से ब्रजेन्द्र सिंह यादव,  इटावा  से कमलेश पाण्डेय, इटावा जिले की जसवंत नगर  सीट पर शिवपाल सिंह यादव को लोकदल का समर्थन करने करते हुए प्रत्याशी नहीं उतारने की घोषणा की गई है। छिबरामऊ से उमाशंकर,  सिकन्दरा से राकेश कटिहार,  बबिना से गोबिन्द यादव,  हमीरपुर की सीट से विजय कुमार द्विवेदी को प्रत्याशी बनाया गया है।

Uttar Pradesh Election Voting Dates विधानसभा चुनावों की तारीख

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी से होगी यानी पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा. पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो रही है. वहीं, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27 फ़रवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7वें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

UP Elections First Phase पहला चरण

उत्तर प्रदेश विधानसभा में चुनाव के लिए पहले चरण में 58 विधानसभा सीट पर चुनाव होगा। इसके लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन हो चुकी है। 21 जनवरी को नॉमिनेशन की लास्ट डेट है। 10 फरवरी को मतदान। पहले चरण में 11 जिले हैं। शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और अलीगढ़ जैसे जिले शामिल हैं।

UP Elections Second Phase दूसरा चरण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 55 विधानसभा सीट हैं। इसके लिए 21 जनवरी नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। 28 जनवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन है। दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। जबकि दूसरे चरण में 9 जिले हैं। इसमें सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर जिले शामिल हैं।

UP Elections Third Phase तीसरा चरण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 59 विधानसभा सीट हैं। इसकी 25 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। 1 फरवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन की है। तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान है। तीसरे चरण में 16 जिले है। इसमें कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जिले शामिल हैं।

UP Elections Forth Phase चौथा चरण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 60 सीट हैं। इसकी 27 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होनी है। 3 फरवरी- लास्ट डेट नॉमिनेशन है। चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है। चौथे चरण में 9 जिले हैं। इसमें पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा हैं।

UP Elections Fifth Phase पांचवा चरण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए 60 सीट हैं। इसमें 1 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगी। जबकि 8 फरवरी को लास्ट डेट नॉमिनेशन हैं। पांचवे चरण के लिए 27 फरवरी को मतदान है। पंचवे चरण में 11 जिले हैं। इसमें श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज हैं।

UP Elections Six Phase छठवां चरण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे फेज में कुल 57 सीट हैं। इसमें 3 फरवरी को नोटिफिकेशन होगी। 11 फरवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन होना है। छठे फेज के लिए 3 मार्च को मतदान होना है। छठे फेज के चुनाव में 10 जिले हैं। जिसमें बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, आंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया शामिल हैं।

UP Elections Seventh Phase सातवां चरण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में 54 सीट पर वोटिंग होनी है। इसमें 10 फरवरी को नॉमिनेशन जारी होगी। सातवे चरण के लिए 17 फरवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन होगी। सातवे चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होगा। सातवे चरण मे 9 जिले हैं। इसमें आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार का कार्यकाल: 14 मई से पहले सरकार बनानी जरूरी

उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा हो रहा है. ऐसे में 14 मई से पहले हर हाल में विधानसभा और नई सरकार के गठन की प्रकिया पूरी होनी है. वर्तमान में इसके मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ हैं।

Check Also

इस हार को नहीं भूलना चाहिए, विश्व कप में फिर ऑस्ट्रेलिया से भिड़ सकता है भारत : गावस्कर

नई दिल्ली (भारत). दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा एंड कंपनी से बुधवार को ...