पुणे (महाराष्ट्र). रविवार के दिन हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हरियाणा, उड़ीसा और मिजोरम ने अपने-अपने मैचों में विजय प्राप्त की है। इसमें हरियाणा और उड़ीसा में क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
हरियाणा-उड़ीसा ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
हरियाणा ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए पूल डी मैच में पांडिचेरी को 22-0 से टूर्नामेंट में दूसरी जीत प्राप्त की है। उड़ीसा ने पूल डी मैच में चंडीगढ़ को 6-1 से हरा दिया है। एक पूल एफ मुकाबले में मिजोरम में राजस्थान को 22-2 से हरा दिया है।
तमिलनाडु और उत्तराखंड ने अपनी-अपनी प्राप्त की विजय
तमिलनाडु और उत्तराखंड ने अपनी-अपनी विजय प्राप्त की है। तमिलनाडु ने पूल एच में गुजरात को 6-0 हरा दिया है। उत्तराखंड ने पूल जी मैच में दादर एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को हरा दिया है।

