Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

नवरात्रि स्पेशल बस सेवा : यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे 1 महीने बसें चलेंगी

Navratri Special Bus Service: Buses will run for the entire month for the convenience of passengers.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). परिवहन निगम ने चैत के महीने में नवरात्रि के शुभ अवसर पर पूरे 1 महीने के लिए विशेष यात्री बस सेवाएं चलाने जा रहा है।

देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए बसों का संचालन

इस योजना के अंतर्गत प्रांत के विभिन्न स्थानों पर स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए यह बसें चलाई जाएंगी। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर के महंत मिथलेश नाथ ने भी परिवहन निगम से स्पेशल बसों को चलाने के लिए आग्रह भी किया था।

यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे 1 महीने बसें चलेंगी

परिवहन निगम के मुख्य प्रबंधक संचालन मनोज कुमार ने यह बताया है कि नवरात्रि के अवसर पर प्रांत के विभिन्न स्थानों पर स्थित देवी मां के मंदिरों में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। इसी से निगम की आमदनी में भी वृद्धि होगी।

सभी क्षेत्रों में विशेष बसों की व्यवस्था

उन्होंने यह निर्देश दिया है कि नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए सभी क्षेत्रों में विशेष बसों की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे भक्तों को समय पर रोडवेज उपलब्ध हो सके।

Exit mobile version