नेपाल (काठमांडू). चीनी बॉर्डर तक सड़क बनने के बाद से नेपाल के साथ भारत के रिश्ते रोटी-बेटी में कुछ अच्छा रिश्ता नहीं बढ़ रहा है। नेपाल के बंगाबागड़ के सामने भारत विरोधी नारे लिखे हुए दिखाई दिए हैं।
घरों की दीवारों पर लिखे गए भारत विरोधी नारे
नेपाल में नेकपा एमाले और नेकपा माओवादी केंद्र के बीच गठबंधन की सरकार बनने के बाद से नेपाल में भारत का विरोध तेज हो गया है। कालापानी और लिपुलेख तथा लीपियाधूरा को नेपाल ने अपना भूभाग बताया हुआ है। वह भारत पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा रहा है। भारत के क्षेत्र घटधार के सामने घरों की दीवारों पर नो काला पानी के तरह के नारे लिखे गए हैं।

