Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

नेपाल : भारत की मदद से नेपाल में 3 करोड़ से बना गर्ल्स हॉस्टल का हुआ उद्घाटन

Nepal: Girls hostel built for Rs 3 crore with the help of India inaugurated in Nepal

नेपाल (काठमांडू). भारत की सहायता के द्वारा नेपाल में उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मंगला देवी सिंह मेमोरियल गर्ल्स हॉस्टल भवन का सोमवार को उद्घाटन कर दिया गया है। इसको बनाने में 3 करोड़ 23 लाख 60,000 नेपाली रुपए खर्च हुआ है।

भारत की मदद से नेपाल में 3 करोड़ बना गर्ल्स हॉस्टल का हुआ उद्घाटन

भारतीय दूतावास के अनुसार, यह बताया गया है कि यह एक चार मंजिला की इमारत बनाई गई है, जिसमें 39 कमरे में बनाए गए हैं। रसोई, डायनिंग हॉल, स्टोर रूम, लाइब्रेरी रूम, बहुउद्देशीय हाल सहित अन्य बुनियादी ढांचे भी सम्मिलित किए गए हैं। यह जो गर्ल्स हॉस्टल बनाया गया है, काठमांडू के दिल्ली बाजार में पदमकन्या माध्यमिक विद्यालय में स्थित है। इसके उद्घाटन के समय समन्वय समिति काठमांडू के प्रमुख संतोष बुडाथोकी और अन्य लोग उपस्थित रहें।

Exit mobile version